तेरी जै जै जै हो गणेश जी
तेरी जै जै जै हो गणेश जी
(गायक : श्री मास्टर सलीम जी)
पहले गणपति पूज के, पाछे करिए काज
होऽऽऽ, विच सभा दे बैठयां, मेरी पत रखियो महाराज
स्थाई :-
होऽऽऽ, मेरे हृदय करो प्रवेश जी, हृदय करो प्रवेश जी
मेरे काटो, सकल कलेश जी-2, तेरी जै जै जै हो गणेश जी-4
अन्तरा :-
1 ). लाल सिन्दूर चढे गज मुख को, भगतों के काटे हर दुख को
होवे पूजा देश विदेश जी-2, तेरी जै जै जै हो गणेश जी-4
2 ). करते मूषक की हैं सवारी, चरणी लगती है दुनियां सारी
मोहे दर्शन दीजो हमेश जी-2, तेरी जै जै जै हो गणेश जी-4
3 ). स्मिर तुझे सब दुख मिट जावे, दास ‘सलीम’ तेरे गुण गावे
तेरा ‘पूर्ण’ है दरवेश जी-2, तेरी जै जै जै हो गणेश जी-4
Post Comment