बाजे बरसाने में नगाड़ा , के होली आई आरा रा रा
स्थाई :-
बाजे बरसाने में नगाड़ा, के होली आई आरा रा रा,.
राधा रानी का बोलो जयकारा, के होली आई आरा रा रा,.
अन्तरा :-
1 ) किर्त किशोरी हिल मिल सखियन में,
छम छम डोले बरसाने गलियां में,
सखी कर ले तू लठ करारा, के होली आई आरा रा रा,.
2 ) मत वाला रसियाँ नन्द दुलारा,
ग्वाल बाल संग लाया करता इशारा,
ब्रिशभानु लली को ललकारा, के होली आई आरा रा रा,.
3 ) भर भर झोली होली खेले कान्हा प्यार संग,
मस्त हुए गोपी ग्वाल पागल ने छाना भंग,
आनन्द का देखो नजारा, के होली आई आरा रा रा,.
4 ) पाग पिचकारी छीन पहनायो लहंगा,
पड़े गोपालियाँ को ये फगुया महंगा ,
नशा होली का हो रहा, के होली आई आरा रा रा,.
Post Comment