ये देश है वीर जवानों का
स्थाई :-
ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का इस देश का यारो-2, क्या कहना, ये देश है दुनियां का गहना
अन्तरा :-
1 ) यहां चौड़ी छाती वीरों की, यहां भोली शक्लें हीरों की
यहां गाते हैं रांझे-2, मस्ती में, मचती हैं घूमें बस्ती में
2 ) पेड़ों पें बहारें झूलों की, राहों में कतारें फूलों की यहां हंसता है सावन-2, बालों में, खिलती हैं कलियां गालों में
3 ) कहीं दंगल शोख जवानों के, कहीं करतब तीर कमानों के
यहां नित-नित मेले-2, सजते हैं, नित ढोल और ताशे बजते हैं
4 ) दिलबर के लिए दिलदार हैं हम, दुश्मन के लिए तलवार हैं हम
मैदां में अगर हम-2, डट जाएं, मुश्किल है कि पीछे हट जाएं