रंग बरसे उड़े है गुलाल
स्थाई :-
रंग बरसे उड़े है गुलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में
साँवरिया तेरे मंदिर में , बाबा जी तेरे मंदिर में
होली का देखा कमाल , साँवरिया तेरे मंदिर में
रंग बरसे उड़े है गुलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में………2
अन्तरा :-
1 ) होली होली सभी उचारे
एक दूसरे पे रंग है डारे
गावे मिलके धमाल , साँवरिया तेरे मंदिर में
रंग बरसे उड़े है गुलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में………2
2 ) उड़ते गुलाल लाल भये बादल
मस्ती बढ़ती जाये पल पल
हो गया दूर मलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में
रंग बरसे उड़े है गुलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में………2
3 ) सब के वस्त्र भये रंगीले
बाबा मेरे छैल छबीले
भक्तो के प्रतिपाल , साँवरिया तेरे मंदिर में
रंग बरसे उड़े है गुलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में………2
4 ) भुल्लन त्यागी बलिबली जावे
श्याम का गुण मस्ती में गावे
दुःख भंजन गोपाल , साँवरिया तेरे मंदिर में
रंग बरसे उड़े है गुलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में………2
Post Comment